



नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिनटोली रिंग बांध निवासी नागेस्वर महतो की पत्नी गंगो देवी मारपीट में घायल हो गई है. घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. नागेश्वर महतो ने बताया कि मेरे भाई प्रेम महतो एवं उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने मारपीट कर घायल किया है

. उन्होंने बताया की दोनो ने मेरे निजी खेत से 10 कट्टा मसूर काट लिया. विरोध करने पर मुझे और मेरी पत्नी गंगो देवी को बुरी तरह से पिटाई कर दी. वही घटना के संदर्भ में नागेस्वर महतो ने नवगछिया थाना में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दे दिया है.
















