



नवगछिया – रविवार को बिहार सरकार के माप-तोल विभाग द्वारा उपकरणों के नवीनीकरण एवं नये लाइसेंस हेतु एक शिविर स्टेशन रोड में हरिकुंज में वाणिज्य परिषद के द्वारा आयोजित किया गया. जिसमें करीबन 45 व्यवसायियों का काम किया गया. जिसके तहत करीबन डेढ़ लाख रुपया का राजस्व वसूल किया गया.

इस शिविर का संचालन श्री एके.के.पांडे (निरीक्षक) एवमं संजय ठाकुर भागलपुर के द्वारा किया गया. जिसमें वाणिज्य परिषद के सचिव पवन सर्राफ ने कहा कि आज का शिविर सफल रहा पदाधिकारी का पूर्ण सहयोग मिला निरीक्षक ए. के. पाण्डे ने कहा कि आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन होता रहेगा शिविर को सफल बनाने में संतोष भगत, सुबाष वर्मा, राजेश भगत, शिव पंसारी, प्रमोद केडिया, मनोज चौधरी ने सहयोग दिया.
















