



नवगछिया – भारी वर्षा के कारण नवगछिया का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वर्षा के कारण नवगछिया बाजार सहित नवगछिया अनुमंडल के अन्य बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही. इधर गंगा कोसी के तट बांधों पर रेन कट हो जाने की भी सूचना है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि तटबंध हो पर होने वाले रेन कट को गंभीरता से लेना चाहिए. अभी नदियों का जलस्तर कम है. लेकिन जलस्तर बढ़ने के साथ यही वेंकट इलाके में बाढ़ की संभावना उत्पन्न कर सकता है.
















