



रंगरा – रंगरा के भवानीपुर पंचायत के करीब 15 घरों में वर्षा का पानी घुस जाने से स्थिति बाढ़ जैसी हो गयी है. जिस कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण उनलोगों को हर बरसात में इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने रंगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले में पहल करने की मांग की है.

















