



नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने साइबर ठगी मामले में नवगछिया के दुर्ग स्थान निवासी कृष्णलाल अग्रवाल के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने उसे पास से एक मोबाइल, 19600 की नकदी, एक रोटर चार्जर भी बरामद किया है. मालूम हो कि उक्त आरोपी नवगछिया के धर्मशाला रोड निवासी सीएसपी संचालक मुकेश कुमार के साथ साइबर ठगी मामले में आरोपी है.
















