



रंगरा – रंगरा गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत लड़की के पिता ने भवानीपुर गांव के पांच लोगों के विरूद्ध पुत्री का अपहरण कर लिए जाने और कहने पर अभद्र व्यवहार करने और लड़की को .

वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि लड़की अपने ननिहाल गयी थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसका शादी की नीयत से अपहरण कर लिया.
















