



नवगछिया प्रतिनिधि : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ एक 18 वर्षीय युवक द्वारा बहला फुसला कर दुष्कर्म कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पुलिस ने आरोपी गांव के ही बमबम साह को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मां के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है.

लिखित बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बच्ची को अमरूद देने के बहाने बहला फुसला कर आरोपी अपने घर ले गया और वहां पर गंदा काम किया. पीड़िता ने बताया कि बच्ची ट्यूशन पढ़ कर आयी थी और कुछ देर बाद ही बमबम साह उसे चुपके से लेकर अपने घर चला गया.

पीड़िता की मां का कहना है कि जब वह अपनी बच्ची को खोजने लगी तो लोगों ने बताया कि वह बमबम के साथ जा रही थी. जब वह बमबम के घर पहुंची तो उसके कमरे का दरवाजा बंद था. जब दरवाजा खोलवाया तो बमबम के करने में ही आपत्तिजनक अवस्था में उसकी पुत्री थी. इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई थी.

आरोपी द्वारा किये गये कुकृत्यों की पूरी कहानी उसने अपने मां को बतायी. थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
















