



भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं ने मुकेश राणा के नेतृत्व में नवगछिया बाजार एवं स्टेशन पर शनिवार को संध्या समय जरुरतमंदों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया।
बताया गया कि देश के CDS विपीन रावत सहित अन्य सैन्यकर्मियों के निधन के कारण जन्मदिन पर सादगी के साथ सेवा कार्य किया जाएगा।

रविवार को नवगछिया शहर में जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, संदीप गुप्ता, कुणाल गुप्ता और अनीष यादव के संयोजन में स्वास्थ्य शिविर एवं पार्षद चम्पा कुमारी के द्वारा ई श्रम कार्ड पंजीकरण सहित नगर भाजपा के द्वारा कौशल जयसवाल की नेतृत्व में अस्पतालों में फल वितरण कार्यकम किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्य किए जाएंगे।
















