



ततारपुर थाना के प्रांगण में ततारपुर थाना में पदस्थापित सनी दीप नारायण यादव एवं विद्यानंद दोनों का स्थानांतरण बांका जिला बल में हो जाने के उपलक्ष में ततारपुर थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्ति अभिजीत गुप्ता ,अमित कुमार, पंकज कुमार ,अमन की उपस्थिति में एवं अंजुमन कमेटी ततारपुर की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता ततारपुर थाना अध्यक्ष कर रहे थे।

मीडिया से बात करते हुए शनि देव नारायण यादव एवं विद्यानंद जी ने कहा कि चाहे मैं किसी भी जगह कार्य करने चले जाओ परंतु भागलपुर हुआ भागलपुर की जनता को मैं कभी नहीं भूल सकता यह जो प्यार जो स्नेह मिला वह मेरे लिए अमित छाप है साथ ही साथ उन दोनों ने कहा कि कण-कण में भागलपुर बसा रहेगा, मेरे कार्य क्षेत्र में भागलपुर की जनताका स्थान सबसे ज्यादा स्नेह भरा स्थान रहा, भागलपुर के लिए जनता से जुड़कर उनके दिल में राज किया यही मेरे लिए सब दिन याद रखने योग्य बातें हैं।
















