


पीड़िता ने कहा – न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी खुदकुशीनिभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर,वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान हितेसी और मददगार बनकर जिस व्यक्ति ने चंद रुपए दिए थे, उसी ने उस महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो और फोटो बनाकर अब महिला को ब्लैकमेल कर रहा है, और उसके द्वारा कहे हुए बात को नहीं मानने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है । जिसके बाद महिला अपना और अपने पूरे परिवार के रक्षा की गुहार और आरोपी को सजा देने की गुहार लगाने सीनियर एसपी के कार्यालय पहुंची ।

मामला नाथनगर ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर का है, जहां की रहने वाली तमन्ना को कोरोना काल में हो रही परेशानियों को देखते हुए मोहल्ले के ही सदर इरफान उर्फ नन्हे के द्वारा आर्थिक रूप से मदद की गयी थी । उसके बाद से ही महिला को नन्हे गलत नजर से देखने लगा । महिला का आरोप है कि कोरोना काल के दौरान ही एक दिन जब वह शाम में पानी लाने के लिए गई थी तो उसी दौरान नन्हे ने उसके साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया । उसके बाद नन्हे महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा । 2 दिन पहले जब महिला को फिर से नन्हे ने जब महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहा और महिला ने इसका विरोध किया तो उसके पति और पूरे परिवार को मारने और बर्बाद करने की धमकी नन्हे ने तमन्ना को दे डाली । जिससे परेशान पीड़िता आज सीनियर एसपी बाबूराम के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची ।

महिला का साफ आरोप था कि उसने कई महीने पूर्व लोदीपुर थाने में नन्हे के विरुद्ध आवेदन दिया था। लेकिन अब तक पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है । जिसके बाद उसका मनोबल बढ़ता ही जा रहा है । महिला का साफ आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाला नन्हे अपराधिक प्रवृत्ति का है । और उसने अपने मोहल्ले के कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है । तमन्ना ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिलेगी तो वह खुदकुशी कर लेगी । वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा ने भागलपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रहे महिला उत्पीड़न को लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है । और शासन एवं प्रशासन से पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग की है । वहीं इस पूरे मामले को लेकर भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम ने जांच करा कर उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही है ।
















