



नवगछिया – परवत्ता पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बहत्तरा गांव से दो लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में बहत्तरा निवासी मनोज सहनी और मुकेश सहनी है. मामले की प्राथमिकी परवात्त थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
















