



रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर।
भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल मैदान में आयोजित विजय कुमार यादव टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पर डेंजर क्रिकेट क्लब ने टिंकू इलेवन को हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया है | टॉस जीतकर डेंजर इलेवन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टिंकू 11 की पूरी टीम 12 ओवर 4 गेंदों में 153 रनों पर ऑल आउट हो गई | टिंकू 11 की तरफ से खोखा हलदार ने 40 रनों का योगदान दिया जबकि जोंटी सरकार ने अपने टीम के लिए 32 रन बनाए | वही 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी डेंजर इलेवन की टीम 12वीं ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मुकाबले को अपने नाम कर लिया |

विजेता टीम की ओर से अमन प्रतीक ने नाबाद 54 रन बनाए जबकि हनी ने ताबड़तोड़ 45 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया | फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अमन प्रतीक घोषित किए गए जबकि टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज अनुभव सिंह राजपूत घोषित किए गए | विजेता और उपविजेता टीम को समाजसेवी विजय कुमार यादव और भाजपा नेता बंटी यादव के द्वारा पुरस्कृत किया गया |

उद्घोषक के रूप में अमरजीत यादव और अनीशा ने जहां दर्शकों को बांधे रखा| वही इस दौरान पार्षद संजय सिन्हा, पार्षद पंकज दास ,पार्षद उम्र चांद, भागलपुर मॉल के प्रोपराइटर मनीष कुमार शर्मा आयोजक मंडल के नवीन भूषण शर्मा, बिट्टू कुमार यादव, बंटी पांडे ,शेखर आनंद बमबम कुमार सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे….
















