



नवगछिया – तेतरी गांव से रहस्यमय तरीके से पिंटू गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ छोटू कुमार 10 जून से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. पिंटू कुमार ने बताया कि 10 जून को सुबह 7 बजे उसका पुत्र ब्लू रंग का फुल पैंट और काला टी-शर्ट पहन कर तेतरी दुर्गा स्थान की तरफ घूमने गया था जिसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया.

पिंटू कुमार ने कहा कि उसने अपने पुत्र को जगह जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हुए हैं. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है जबकि परिजनों के स्तर से लापता बालक के संदर्भ में किसी भी प्रकार की सूचना के लिए मोबाइल नंबर 8877990915 जारी किया गया है.
















