



नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच मधेपुरा के स्वर्ण व्यव्सायी पारसमणी से ढाई किलो सोना लुटे मामले में पूछताछ के लिए जीआरपी पुलिस कोलकत्ता पहुंची। कोलकत्ता में जिस दुकान से सोना की खरीद की गई थी उस दुकानदार से पुलिस ने पूछताछ किया। 25 जून को अपराधियों ने हाटे बाजारे एक्सप्रेस के एसी बोगी से स्वर्ण व्यवसाईयों से सोना लूट लिया था।

लूट की घटना से सोने के आभूषण का कारोबार करने वाले में दहशत हैं। व्यपारी व्यवसाय के लिए कोलकत्ता जाना छोड़ दिया हैं। एसआरपी डॉ संजय भारती के नेतृत्वमे कुर्सेला,बखरी काढ़ागोला और कोढ़ा में क़ई स्थानों पर छापेमारीं कर क़ई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का मानना हैं कि लूट के तार स्वर्ण व्यवसाई के घर से तथा कोलकत्ता से भी जुड़े हो सकते हैं। घटना के चार दिन बीतने के पश्चात भी अभी तक पुलिस मामले का उद्भेन नहीं कर पाई हैं। और ना ही एक भी गिरफ्तारियां हुई हैं।
















