



नवगछिया के रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर ब्रीज के पास कथित रूप से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर किये गए जांच रिपोर्ट में बात सामने आयी है कि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त स्थल पर अवैध वसूली की जा रही है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि लेकिन पुलिस की गतिविधि संदेहास्पद जरूर है. पुलिस के लिए क्षवि महत्वपूर्ण होती है. इसलिए पीएसआई शशि कुमार को लाइन क्लोज किया गया है जबकि चालक गौतम कुमार को एक माह तक ड्यूटी से अलग रखने के निर्देश दिया गया है.
















