



नवगछिया व्यवहार न्यायालय में लूट कांड के आरोपित ने आत्मसमर्पण किया। आरोपित गनौल निवासी मिथलेश यादव, पवन यादव हैं। बताया गया कि भवानीपुर ओपी के पीएचसी नारायणपुर के पास गंगा बांध पर एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल व नकदी लूट लिया गया था।

पीड़ित के बयान पर भवानीपुर ओपी में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान में गनौनल निवासी मिथलेश यादव, पवन यादव का नाम सामने आया। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिस दे रही थी। मिथलेश यादव, पवन यादव ने नवगछिया न्यायालाय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने दोनो आरोपित को जेल भेज दिया।
















