



- थाने में दिया गया आवेदन
नवगछिया – नवगछिया के पकड़ा निवासी सुमन कुमार ने गांव के ही खगेश कुमार पर तीन लाख रंगदारी मांगने, गली गलौज और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाने में आवेदन दिया है. सुमन सिंह का कहना है कि आरोपी रविवार शाम चार बजे उसके घर पर आ कर उक्त घटना को अंजाम दिया. जब आस पास से बड़ी संख्या में लोग जुट गए तो सबों ने मिल कर आरोपी को वहां से भगाया. नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.
















