


भागलपुर/निभाष मोदी

लोगों ने किया प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, महिला के शव को घंटों बीच सड़क पर रखकर परिजनों व ग्रामीणों ने किया तिलकामांझी आदमपुर मुख्य मार्ग को जाम

भागलपुर, जोक्सर थाना क्षेत्र के दीप नगर मोहल्ला स्थित काली ठाकुर लेन के मुन्ना राय की पत्नी रेखा देवी शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कपड़ा धोने के दौरान बाढ़ के पानी के चपेट में आ गइ, परिजनों ने बताया कि रेखा देवी शुक्रवार दोपहर कपड़ा धोने गंगा किनारे गई थी कपड़ा धोने के लिए जैसे पानी में उतरी उसका पांव फिसला और वह डूब गई स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

आज ग्रामीणों ने बाढ़ की चपेट में डूबी महिला रेखा देवी के शव को पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद तिलकामांझी आदमपुर मुख्य मार्ग में रखकर घंटों मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हमलोगों का घर हर साल बाढ़ में डूब जाता है जबकि यहां 80 घरों से ज्यादा घर है वही प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि बाढ़ की चपेट में आने से कई लोग मर रहे हैं, बीमार हो रहे हैं,

डायरिया से परेशान हैं। प्रशासन की उदासीनता को लेकर मृत महिला के शव को बीच सड़क पर रखकर प्रशासन को इत्तीलाह करना चाहते हैं कि जल्द से जल्द सभी बाढ़ पीड़ितों को सरकार के द्वारा मिलने वाली सरकारी सुविधा लोगों को मुहैया कराएं साथ ही हमारे दुख दर्द को सुनकर हमारा समाधान किया जाए अन्यथा यह प्रदर्शन विकराल रूप धारण कर लेगा क्योंकि लोग काफी परेशान वह त्रस्त हैं ।
बाइट:- मनोज कुमार गुप्ता , भागलपुर डीवाईएफआई के जिला संयोजक















