



नारायणपुर :-प्रखंड के बलाहा गाँव में शनिवार के रात्रि बिजली के चिंगारी से चन्द्रप्रकाश यादव के गाय के बठान में आग लगने से घर, भूसा सहित तीन गाय जलकर घायल हो गया.जिसमें कि एक गाय का घटना स्थल पर ही मौत हो गया व उधर दोनों गाय का स्थिति नाजुक बना हुआ है.

ग्रामीण निलेश कुमार यादव ने बताया कि इसी पशु के बल पर चन्द्रप्रकाश यादव अपने पूरे परिवार का भारण पोषण करता था अगर उसे कुछ सरकारी प्रावधान के तहत कुछ भी नहीं मिला तो पूरा परिवार टूट जायेगा.सीओ सह अपदा पदाधिकारी अजय सरकार ने बताया कि मामले की राजस्व कर्मचारी ने जांच कर उचित मुआवजा दिया जाएगा.














