



तीनोलोग एक ही परिवार के, सोए अवस्था में किया धारदार हथियार से वार
भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में देर रात आपसी विवाद में युवक द्वारा तलवार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल आनंदी मंडल ने बताया कि घर में वह लोग सो रहे थे की देर रात रिश्ते में पोता लगने वाले.

बाजो मंडल के द्वारा घर पर आकर तलवार से हमला कर दिया गया। जिसमें उनकी पत्नी लालो देवी उनका 9 साल का पोता धनेश्वर मंडल हमले में घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल का कहना है कि उन्हें किसी बात की दुश्मनी नहीं थी। पोते के द्वारा क्यों हमला किया गया वह नहीं समझ पा रहे हैं। वही घटना के बाद नाथनगर पुलिस आरोपी बाजो की गिरफ्तार कर लिया है।














