



खरीक खगड़िया से अगवा युवती की खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी के समीप लीची बगान में दुष्कर्म करने के बाद जहर खिलाकर गला दबाकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी खरीक थाना क्षेत्र का बगड़ी निवासी रामदेव यादव का पुत्र कन्हैया यादव को खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

हत्या की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
युवती की हत्या की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को खरीक पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया है. साथ ही गिरफ्तार युवक ने दुष्कर्म करने के पूर्व युवती को बहला-फुसलाकर कुछ कपड़ों की खरीददारी करवाया था उस कपड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
पुलिस दुष्कर्म हत्या वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की भी तलाश कर रही है. इसके लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.















