



नवगछिया – नवगछिया नया टोला में नगर संगठन विस्तार हेतु लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सुरेश भगत की अध्यक्षता में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक कर नगर कमेटी का गठन किया गया. स्वर्णदीप कुमार को नगर अध्यक्ष, कैप्टन कन्हैया लाल पासवान को नगर प्रधान महासचिव, अभिमन्यु कुमार को कोषाध्यक्ष एवं राहुल चौधरी, नीरज पोद्दार, साजन मिस्त्री, शंभू पोद्दार, टुनटुन मोदी, महेंद्र पंडित, शिवम मोदी, साजन राय, राजेंद्र मिस्त्री, सुनील साह, उमेश साह, उमेश यादव, बलराम मंडल को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.














