



नवगछिया – जाह्नवी चौक से दो नवंबर को सबौर के रानी तालाब निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा की लूटी गयी मोटरसाइकिल औद्योगिक प्रक्षेत्र से लावारिस अवस्था में बरामद किया गया है. कांड के अनुसंधान कर्ता मो रज्जाक अली ने उक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को बरामद किया है. जानकारी मिली है कि मामले की प्राथमिकी पीड़ित अभिषेक कुमार मिश्रा के लिखित बयान के आधार पर दर्ज किया गया था. जिसमें कहा गया था कि दो नवंबर को रात नौ बजकर 40 मिनट पर तीन अज्ञात अपराधियों ने उसकी मोटरसाइकिल लूट ली और अपराधी मोटरसाइकिल लेकर भागलपुर की ओर भाग गए. उक्त आशय की जानकारी नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी है.














