



नवगछिया | नवगछिया में हुए सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। घायलों में नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा निवासी स्व सुधीर राम के पुत्र राजदीप कुमार और पकड़ा निवासी शम्भु ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार शामिल है। घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनो को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
















