



नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव से एक लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. पुलिस की कार्रवाई में मौके से आरोपी फरार हो गया. गुप्त सूचना के आधार पर परवत्ता थाने के सहायक अवर निरीक्षक अशोज कुमार ने छापेमारी की थी. मामले की प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज कर ली गयी है जबकि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस सघन छापेमारी कर रही है.















