



नवगछिया – इस्माइलपुर पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर जयमंगल टोला में छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में एक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी जयमंगल टोला निवासी नंद किशोर है. पुलिस ने नंदकिशोर का मेडिकल चेकअप स्थानीय पीएचसी में कराया है जबकि मामले की प्राथमिकी इस्माइलपुर थाने में दर्ज कर ली गयी है.














