



नवगछिया – पटना के गांधी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ – देश बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले ने नवगछिया से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिखाने का निर्णय लिया है. भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य गौरीशंकर राय के नेतृत्व नवगछिया के शहरी इलाकों से लेकर गांवों और कस्बों में प्रचार वाहन से नुक्कड़ सभा आयोजित कर किसानों मजदूरों, छात्र – नौजवानों एवम माता-बहनों को रैली में शामिल होने की अपील की गयी.

भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल एवं प्रखंड सचिव रामदेव सिंह के नेतृत्व में कोसी पार कदवा इलाकों में पदयात्रा कर किसानों मजदूरों को रैली में शामिल होने का अपील किया गया. प्रचार अभियान में प्रमुख रूप से शामिल हैं. भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, रामदेव सिंह, गौरीशंकर राय, कांग्रेस यादव, राधे श्याम रजक, अशोक मंडल, वकील मंडल, रामबालक राम, जयप्रकाश शर्मा, माहिल चौधरी समेत अन्य भी मौजूद थे.

व्यक्त की गहरी चिंता
भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह एवम जिला कमिटी सदस्य गौरीशंकर राय ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी करते हुए नवगछिया में बढ़ रहे अपराध के प्रति गहरा चिंता व्यक्त किया है. आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से खुले आम अपराधी अपराध कर के चले जा रहे हैं. नवगछिया पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठे हुए हैं. अभी नवगछिया में कुछ दिन पहले दोहरे हत्या कांड की आग ठंडा भी नही हुआ है कि हाईस्कूल नवगछिया के समक्ष नौजवान टोटो चालक की हत्या कर दिया भाकपा माले हमेशा अपराध के खिलाफ लड़ाई की अगली पंक्ति में खड़ा रहा है.













