



भागलपुर, बिहार में धीरेन्द्र शास्त्री के आगमन के पहले राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है अब भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने बड़ा बयान दे दिया है। विद्यायक शैलेंद्र ने कहा कि राजद के लोग सनातन धर्म को नहीं मानते हैं आज कोई मुसलमान का बड़ा चेहरा आ जाये तो उसके लिए कार्पेट बिछा देते हैं। ये सब केवल तुष्टिकरण की नीति करते हैं। राजद नीतीश कुमार दोनों गलबहियां कर जो इसका विरोध कर रहे हैं हिन्दू आस्था पर कुठाराघात करने वाले का किसी भी हाल में अब बिहार में राज नहीं होगा। गरीब तबके के लोग अतिपिछड़ा लोग सबसे ज्यादा मन्दिर जाते हैं धर्म पर विश्वास रखते हैं इसका मतलब है ये लोग अतिपिछड़ा के विरोधी हैं।














