



नवगछिया – न्यू बैथल मिशन इंग्लिश स्कूल नवगछिया के बच्चों को ओढ़नी डैम और मंदार हिल पर्वत श्रृंखला का परिभ्रमण कराया गया. बच्चे काफी उत्साहित थे और उनलोगों ने विद्वान शिक्षकों से कई तरह की जानकारियों को प्राप्त किया और जम कर मनोरंजन किया. नवगछिया के बुद्धिजीवियों और आम लोगों ने उक्त कार्यक्रम की सराहना की है. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रचार्य रानी कुमारी, निदेशक संतोष कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.

बच्चों के समग्र विकास के लिये परिभ्रमण जरूरी
विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि बच्चों के समग्र विकास के लिए परिभ्रमण जरूरी है. संतोष कुमार ने कहा कि दूसरी तरफ इस तरह के परिभ्रमण से बच्चे अपने इलाके की विशिष्टता बारे में अच्छी तरह से अवगत होते हैं, जिससे उन्हें गौरवान्वित होने का भी अवसर मिलता है.













