



भागलपुर के सुलतानगंज सीतारामपुर गाँव के हनुमान मंदिर में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर मंदिर में गंगा माता, हनुमान प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमा स्थापना पूजा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई | इस भव्य कलश शोभायात्रा में सीतारामपुर हनुमान मंदिर से हजारों की संख्या में भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा घाट अजगैबीनाथ मंदिर के पास पहुंचकर गंगा में स्नान कर.

उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर पैदल सीतारामपुर गांव के हनुमान मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजन पाठ कर मां गंगा प्रतिमा हनुमान प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमा को विधि-विधान व नेम निष्ठा से स्थापित किए । इस कलश शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे शहर का भ्रमण किया और भक्ति दोनों पर खूब थिरकते दिखे ।| इस दौरान सीतारामपुर गाँव के जनप्रतिनिधि व तमाम ग्रामवासी मौजूद थे|














