



नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर नगर इकाई के तत्वावधान में जयप्रकाश महाविद्यालय में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर संगठनात्मक चर्चा हुआ। जिसमें अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री धीरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कैंपस में वर्षभर उपस्थित रहकर छात्रों का प्रवेश , परीक्षा और परिणाम को लेकर सक्रिय रहती है।विश्वविद्यालय संयोजक अशुतोष तोमर ने कहा कि महाविद्यालय की समस्या से अभाविप विश्वविद्यालय को हमेशा अवगत कराते रहते है।

इसलिए छात्र संघ चुनाव में अभाविप को फिर से सहयोग कर मौका अवश्य दें।
इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री को अभाविप कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पंकज कुमार, कुंदन राज पोद्दार, केशव कृष्णा , संजीव कुमार, कॉलेज मंत्री दीनदयाल कुमार,अभाविप के वरीष्ट नेता सुमित यादव, अनिल कुमार रविदास, राजू यादव
आशीष कुमार, सुमन ,सचिन समेत अन्य छात्र छात्रा मौजूद थे।














