



एससी-एसटी एक्ट के दो आरोपितों ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. आरोपित बिहपुर थाना के लत्तीपुर निवासी राजा कुमार मंडल, पिंटू कुमार मंडल है. दोनों के विरूद्ध अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति थाना नवगछिया में एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है. न्यायालय ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अपहरण कांड के आरोपित को गोपालपुर थाना की पुलिस ने तीनटंगा करारी से किया गिरफ्तार
अपहरण कांड के आरोपित को गोपालपुर थाना के पुलिस ने तीनटंगा करारी से गिरफ्तार किया. आरोपित तीनटंगा करारी निवासी सुमन कुमार है. उसके खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है.













