


नवगछिया के परवत्ता पुलिस ने जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के आरोपित को जगतपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपित जगतपुर निवासी राहुल कुमार है. इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल कुमार ने गांव के ही राहुल के साथ पुराने विवाद को लेकर मारपीट करते हुए गोली चलाई थी. इस संबंध में राहुल के बयान पर परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.













