



गुरुवार की दोपहर जीएस न्यूज पर दिखाया गया था बाजार की स्थिति
नवगछिया बाजार में एसडीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया. नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत ने इस मौके पर सक्रिय योगदान दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि दुकानदार दुकान के सामान को सड़क पर रख देते हैं. आगे पोलिथीन टांग देते हैं. इससे बराबर जाम लगता है.

महराज जी चौक से लेकर वैशाली चौक, हड़िया पट्टी, कालीमंदिर रोड में अतिक्रमण हटाया गया. . नवगछिया बाजार में शुक्रवार से माइकिंग भी की जायेगी. यदि फिर भी दुकानदार अपने सामान दुकान के बाहर सड़क पर रखते हैं तो उस पर कार्रवाई की जायेगी । बताते चले कि गुरुवार की दोपहर को जीएस न्यूज़ के फेसबुक लाइव के माध्यम से नवगछिया बाजार के अतिक्रमण को दिखाया गया था वही संध्या में नवगछिया एसडीओ द्वारा कार्रवाई की गई ।














