



भागलपुर,रविवार को देवी दुर्गा की पूजा आठवां दिन महा अष्टमी की पूजा अर्चना की गई । इसको लेकर मन्दिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे । महिलाएं काफी संख्या में डाला भरने के लिए पहुंच रहीं थी साथ ही माँ का खोइचा भी भर रहीं थी । भागलपुर के मोइद्दीनगर दुर्गा मंदिर में सुबह से महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । यहाँ माँ की पूजा अर्चना कर डाला भरकर मन्नत मांग रहे थे । यहां शहर में सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ उमड़ती है बताया जाता है कि जिनकी गोद सुनी रहती है माता उनकी गोद भरती है और सच्चे मन से जो यहाँ आते है उनकी मनोकामना पूरी होती है। वहीं महाष्टमी पर महागौरी की पूजा की जा रही थी । मान्यता है कि अष्टमी पर ही असुरों के संहार के लिए माँ दुर्गे प्रगट हुई थी इसलिए महाष्टमी का खास महत्व है।













