



नवगछिया : स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया जायेगा. इस संबंध में सहायक मंडल इंजीनियर थाना बिहपुर ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार को आवेदन दिया है.

नवगछिया रेल परिसर पर अवैध दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है, जिसे हटवाना आवश्यक है. अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्धारित तिथि को दंडाधिकारी व पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल पुरुष एवं महिला को प्रतिनियुक्त किया जाये. दंडाधिकारी व रेल प्रशासन की देखरेख में रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा.














