



नवगछिया। होली के अवसर पर 23 और 25 मार्च को चंडीगढ़ से कटिहार के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से 23 मार्च को 04537 कटिहार-चंडीगढ़ होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। जबकिं कटिहार से प्रस्थान 25 मार्च को चलेंगी। ट्रेन में द्वितीय श्रेणी सह तृतीय श्रेणी एसी- 01, तृतीय श्रेणी एसी- 01, शयनयान- 05, और जनरल कोच- 10, दिव्यांग कोच- 01 होगी। ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी गई है। मार्ग में यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और नवगछिया स्टेशन पर रुकेगी।













