


नवगछिया । 14 जून 2026 को वादी सनदेव मंडल द्वारा गोपालपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें बताया गया कि 13 जून 2026 को आम तोड़ने के विवाद को लेकर ग्रामीण भागीरथ मंडल एवं उनके पुत्र हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पर आये तथा वादी एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।

घटना के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से उक्त दोनों व्यक्तियों के पास मौजुद हथियार को छीन लिया गया। तत्पश्चात वादी द्वारा उक्त हथियार एवं कारतूस को गोपालपुर थाना को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 194 / 26, रविवार को धारा- 126(2)/115(2)/329(3)/352/3 (5) बीएनएस एवं 25 (ए-बी) (ए) 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

















