



भागलपुर : विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, भागलपुर में 4 महीने से रह रहे शिशु अभिनय को आखिरकार माता-पिता का प्यार मिल गया। बेंगलुरु के मो. सैफ पासा और आयशा नरगिस, जो विगत 3 वर्षों से एक दत्तक संतान की प्रतीक्षा कर रहे थे, को गुरुवार विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, भागलपुर से अभिनय के रूप में अपना दत्तक पुत्र मिला।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के द्वारा मो. सैफ और आयशा नरगिस को अभिनय को बेहतर परवरिश के लिए सौंपा गया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा सारी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इस खुशी के मौके पर उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग और संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।














