



बिहपुर : सोमवार की सुबह प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड नंबर नौ बिक्रमपुर महादलित टोला में अचानक आग लगने से शिवनारायण दास का बंद कमरा/घर समेंत तीन लाख की संपत्ति राख हो गया । घटना की सूचना प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रमोद उर्फ लालू सिंह ने फोन से अंचल कार्यालय व थाना को दिया। जिसके बाद थाना से पुलिस पदाधिकारी व अंचल से राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।सरपंच लालू सिंह ने कहा कि समय रहते आग पर काबू अगर नहीं पाया जाता तो आग टोले के अन्य घर को भी अपने लपेटे में ले लेता।

जिसका बाद स्थिति तब और विकराल व भयावह हो जाती। ग्रामीण सह पड़ोसी रघुनाथ दास ने बताया कि शिवनारायण दास परदेस में मजदूरी करता है।वहीं उनकी पत्नी ममता देवी घर में ताला लगाकर जीविका समूह में अगरबत्ती बनाने चली गई थी । इधर घर में आग लग गई।आसपास के लोगों व आपदा मित्र रवि कुमार के काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।














