4.8
(4)

नवगछिया के इस्माईलपुर नया टोला फुलकिया में घटी घटना

तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलकिया में एक महिला को तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला थाना क्षेत्र के फुलकिया गांव निवासी बबलू हरिजन की (37 वर्षीय) पत्नी किरण देवी है। घटना बीते शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने घर से निकलकर दुकान जा रही थी तभी गांव के हीं तीन अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। गोली महिला के पीठ में लगी है। इस घटना के बाद महिला घटनास्थल पर ही घायल होकर गिर पड़ी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा गोली मारने की सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल का कॉलेज पहुंचाया गया।

जहां महिला को होश में आने पर पुलिस ने उसका फर्द बयान लिया, जिसमें महिला ने बताया कि उनके परिवार के ही तीन युवकों ने उसे गोली मारी है। जिन अपराधियों ने गोली मारी है वे है विकास राम, मंटू राम, दोनों पिता नाटे राम और मनीष कुमार, पिता अरविंद हरिजन सभी साकिन इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलकिया गांव का हीं है।
इस संबंध में इस्माइलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण कुमार ने बताया कि घायल महिला के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।

For Advt. Call : 9709894194

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.8 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: