5
(1)

अंडर-14 में अक्ष सिंह, अंडर-17 में विशाल कुमार और अंडर-19 में दीपक कुमार को मिला मौका, क्लब में खुशी का माहौल

नवगछिया। ए.एस. क्रिकेट क्लब नवगछिया के तीन खिलाड़ियों का चयन भागलपुर जिला क्रिकेट प्रभाग की टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग से अक्ष सिंह, अंडर-17 वर्ग से विशाल कुमार और अंडर-19 वर्ग से दीपक कुमार शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन से क्लब में खुशी का माहौल है। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तीनों खिलाड़ियों का चयन नवगछिया में क्रिकेट के क्षेत्र में सक्रिय खिलाड़ियों के लिए उत्साहजनक खबर है। अलग-अलग आयु वर्गों में क्लब के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से क्लब के सदस्यों में प्रसन्नता है। चयनित खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस उपलब्धि पर क्लब के सेक्रेटरी प्रमोद कुमार शर्मा, सचिव पंकज कुमार, प्रोफेसर डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डायरेक्टर सह कोच आशुतोष आनंद और अनुराज साह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके अलावा अनीश कुमार, आनंद सिंह, सन्नी कुमार, लवली कुमार, राकेश कुमार और साजिद ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे और आगे भी क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: