
घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया गया भर्ती
नवगछिया।
बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
घायलों की पहचान अरसंडी गांव निवासी लक्ष्मण रविदास के पुत्र श्रवण कुमार, आरजू दास की पुत्री नीतू दास, संगीता कुमारी और रीता देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया।
फिलहाल घायलों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में चल रहा है।
















