January 20, 2021
नवगछिया : पांच दिनों से चल रहे चक्का जाम को पुलिस प्रशासन ने सख्ती से हटाया – दो नेताओं को लिया गया हिरासत में ||GS NEWS
UncategorizedBarun Kumar Babulनवगछिया – पांच दिनों से चल रहे ट्रक ओनर एसोसिएशन के चक्का जाम कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने सख्ती से समाप्त करवा दिया है. इस क्रम में पुलिस ने ट्रक ओनर एसोसिएशन के दो नेताओं दीपनारायण सिंह दीपक और लालबाबू को हिरासत में ले लिया. शाम 4:00 बजे लगभग नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, भागलपुर के एएसपी पूरण झा, सार्जेंट मेजर केके शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल धरना स्थल पर पहुंचे और पहले प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त करने को कहा. लेकिन ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों पर अडिग रहें. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती का प्रयोग करते हुए दो नेताओं को मौके से […]