September 13, 2020
बिहार में कल से ट्रकों की बेमियादी हड़ताल शुरू, बढ़ेगी परेशानी कोरोना संकट में GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babulबिहार में सोमवार की सुबह छह बजे से बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने 20 सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। ये बातें शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, आंदोलन चलता रहेगा। आंदोलन की सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। ट्रकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सारी सेवाएं बाधित रहेंगी। दूध, दवा, बस, एम्बुलेंस और कैश वैन को नहीं रोका जाएगा। ट्रकों के चक्का जाम होने से फल, सब्जी और अन्य खाद्य सामाग्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल 22 अक्टूबर को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने […]