September 10, 2025
पीरपैंती के एकचारी दियारा गांव में साढ़ का कहर, घरों में तोड़फोड़ से ग्रामीण दहशत में ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी दियारा गांव में बुधवार को दो उग्र साढ़ों ने अचानक गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, साढ़ों ने दर्जनों घरों में तोड़फोड़ की, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में वार्ड संख्या पाँच की निवासी निर्मला देवी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर से बाहर भागने लगे। महिलाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा भय का माहौल देखा गया। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों उग्र साढ़ों को गांव से बाहर खदेड़ा। गांव के शंभू मंडल, गुरुदेव मंडल, बिहारी मंडल, वकील मंडल, राजेंद्र मंडल, गोविन्द कुमार और […]