July 19, 2026
Bhagalpur: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों पर जिलाधिकारी सख्त- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026बोले— समय पर पूरे हों सभी कार्य, श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, रोशनी, स्वास्थ्य सेवा और यातायात व्यवस्था की हुई विस्तृत समीक्षा भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक तथा गांधी बेलारी सहित मेला क्षेत्र के […]