5
(2)

नवगछिया। सड़क दुर्घटनाओं के लिए चर्चित बाबा विश्वराउत पुल के समीप शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। सीएनजी टेंपो और टोटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

घायलों के परिजन संजय कुमार सुमन ने बताया कि जूली देवी (50 वर्ष) एवं मधु कुमारी (30 वर्ष) पचरा से दूधधार जा रही थीं। इसी दौरान बाबा विश्वराउत पुल के समीप सीएनजी टेंपो और टोटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल महिलाओं का इलाज कराया जा रहा है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा विश्वराउत पुल और उसके आसपास का क्षेत्र लगातार सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और बढ़ते वाहन दबाव के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: