5
(2)

नवगछिया – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सौ वां मन की बात कार्यक्रम को नवगछिया पुलिस जिला संगठन के अंतर्गत दोनों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कुल 201 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम आम जनों को सुनाया गया. जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बताया कि गोपालपुर विधानसभा में 90 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम किया गया. जिसमें की लग लगभग आठ हजार लोगों ने इस कार्यक्रम को सुना वही बिहपुर विधानसभा में कुल 110 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया.

लगभग 12 हजार लोगों ने इस कार्यक्रम को सुना यह कार्यक्रम सुदूर देहात के अलावा शहरों में आमजनों ने बड़े चाव से सुना गया इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, सुबोध कुशवाहा, मुकेश राणा, अभय राय, संजय शर्मा, अजीत कुमार, नंदनी सरकार, राजेश पासवान, अमित पांडे, सभी प्रखंड अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

मन की बात बूथ संख्या 52 पर

नवगछिया – बूथ संख्या 52 पर 100वां एपिसोड सुनते हुए मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, अभिनंदन यादव, बूथ अध्यक्ष निशांत कुमार राणा सिंह, बबलू पंडित, विकी कुमार, राजकुमार, विलास शर्मा, बुलेट शर्मा, विक्की शर्मा, शुभम यादव आदि लोगों ने मन की बात सुनकर आनंदित हुए.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: