


नवगछिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की टीमों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक सह एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पांडेय ने निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर शिक्षक निमाई कुमार, वागीश झा, सुशांत चौधरी, हिमांशु झा, सौरभ चौबे, सतीश झा, दीपक गुप्ता, ब्रजेश ठाकुर, हेमंत कुमार, अजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, साहिल कुमार, दीपक झा, अमरदीप कुमार, पवन गुरुंग एवं अभिजीत कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
















